आंगनबाड़ी केंद्रों का काम प्रभावित होने पर मंत्री रेखा आर्या सख्त, कार्यकर्ताओं को दिए स्पष्ट निर्देश

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने एसआईआर कार्यों के चलते विभागीय योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का भी निस्तारण करें। मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन, लाभार्थियों को मिलने वाली सेवाओं तथा ऑनलाइन डाटा फीडिंग का कार्य किसी भी स्थिति में प्रभावित न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों जिम्मेदारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्यों के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं भी सुचारु रूप से संचालित होती रहें। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आमजन, विशेषकर महिलाओं और बच्चों से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना होगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment