चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा, बूथ जीतो अभियान से लेकर विकास यात्रा तक बनी रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ पार्टी इसी महीने से ‘बूथ जीतो अभियान’ शुरू करेगी। संगठन महासचिव बी.एल. संतोष की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा राज्य कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कोर ग्रुप के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। करीब…

लगातार बारिश के बीच सीएम धामी अलर्ट, सभी आपदा एवं राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग द्वारा जारी आगामी मौसम चेतावनियों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की आपदा तैयारियों की समीक्षा करते हुए सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से दूरभाष पर विभिन्न जिलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने राज्यभर में संभावित आपदा की परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आपदा प्रबंधन एवं राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर…

आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने पर सरकार का फोकस, रिस्पॉन्स टाइम घटाने के लिए जिलों में शुरू हुआ प्रशिक्षण अभियान

रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को रुद्रपुर स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड ने पिछले वर्षों में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, लेकिन चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व तैयारी, नियमित प्रशिक्षण और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को और…

नगर निगम में श्रमिको को वितरित की गई शिक्षक एवं स्वच्छता सामग्री किट

काशीपुर। आज यहां नगर निगम परिसर में आयोजित उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित “मुख्यमंत्री श्रमिक शिक्षण सामग्री एवं मुख्यमंत्री श्रमिक स्वच्छता सामग्री योजना” के अंतर्गत किट वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर वर्ग के विकास की योजनाएं बना रहे हैं और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। उनकी दूरदर्शी सोच ही तो है की गरीब जनता तक घूमता फिरता अस्पताल पहुंचे न की गरीब इधर-उधर भटकता रहे। उन्होंने कहा कि काशीपुर…

8 अगस्त को हल्द्वानी में खरगे की रैली ऐतिहासिक होगी : अलका पाल

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रस्तावित महारैली ऐतिहासिक होगी। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से दो दर्जन से अधिक बसों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के शासनकाल में पलायन, बेरोजगारी, खनन माफियाओं का वर्चस्व, लचर कानून व्यवस्था, पेपर लीक, भर्ती घोटाले जैस विषय को लेकर कांग्रेस…

सड़क हादसे में एक छात्र की मौत जबकि दो घायल

काशीपुर। आज सुबह आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन गई। तेज रफ्रतार कैंटर की चपेट में आने से 15 वर्षीय शिवम कुमार पुत्र मनोज सिंह, निवासी दाभोरा टांडा, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो छात्र वासु और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पता चला है कि, हादसे में घायल वासु और अक्षय आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। बताया जा रहा है…

आरओबी पर सड़क को चीरकर बाहर निकला लोहे का मोटा सरिया राहगीरों के लिए बना मुसीबत

काशीपुर। बहुचर्चित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर सड़क को चीरकर बाहर निकला लोहे का मोटा सरिया राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। चिंताजनक बात यह है कि संबंधित विभाग ने स्थायी मरम्मत कराने के बजाय सरिए के पास केवल सीमेंट का कट्टे रखकर औपचारिक अपनी जिम्मेदारी पूरी मान ली है। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस रेलवे ओवरब्रिज के उद्घाटन के कुछ ही महीनों बाद निर्माण संबंधी खामियां सामने आने लगी थीं। कभी एक्सपेंशन जॉइंट क्षतिग्रस्त हुए, कभी सुरक्षा दीवार टूटी और अब सड़क की…