काशीपुर। आज सुबह आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन गई। तेज रफ्रतार कैंटर की चपेट में आने से 15 वर्षीय शिवम कुमार पुत्र मनोज सिंह, निवासी दाभोरा टांडा, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो छात्र वासु और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पता चला है कि, हादसे में घायल वासु और अक्षय आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। बताया जा रहा है कि वासु उदय राज इंटर कॉलेज, काशीपुर का छात्र है। उसने उस दिन स्कूल से अवकाश लिया था और शिवम व अक्षय को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में सब्जियों से भरी एक तेज रफ्रतार कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षय और वासु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें रेफर करने पर उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक शिवम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बरखेड़ी में कक्षा 10 का छात्र था। वह पांच भाई-बहनों में चौथे स्थान पर था। उसके पिता मनोज सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शिवम की असमय मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रधिकारी (सीओ) प्रशांत कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
