काशीपुर। पर इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कुछ खास होने जा रहा है। पहली बार नगर के अल्ली खा चौक में करीब 135 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया है, जो 15 अगस्त को पूरे शान और सम्मान के साथ लहराएगा। लाखो रुपये की लागत से तैयार किया गया यह विशाल तिरंगा क्षेत्र की नई पहचान बनने जा रहा है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल्ली खा चौक को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आएगा। विशाल तिरंगे को देखने और उसके फहराए…
Month: August 2026
विधि-विधान के साथ भगवान गणेश, माता पार्वती एवं भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा
काशीपुर। मुंशी राम चौराहा के समीप स्थित शिव मंदिर में श्री शिव परिवार एवं श्रीराम भक्त हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को विधि-विधान के साथ भगवान गणेश, माता पार्वती एवं भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्र निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद देव प्राण-प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक एवं प्रतिमाओं का श्रृंगार किया गया। हवन एवं पूर्णाहुति के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने…
श्रीरामकथा गंगा प्रवाह में झूमे श्रद्धालु
काशीपुर। श्रीरामकथा गंगा प्रवाह के चौथे दिन कथा व्यास पूज्यपाद स्वामी बृजेश पाठक जी महाराज ने भगवान श्रीराम के निवास के लिए महर्षि वाल्मीकि द्वारा बताए गए स्थानों में हृदय रूपी मंदिर को प्रमुख स्थान बताते हुए भक्तों को भगवान के आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। श्रीरामलीला मैदान में आयोजित कथा के दौरान स्वामी बृजेश पाठक महाराज ने महर्षि वाल्मीकि द्वारा भगवान श्रीराम को माता जानकी और भैया लक्ष्मण सहित निवास के लिए बताए गए स्थानों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के…
हल्द्वानी की रेणु धरियाल ने रचा इतिहास, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
हल्द्वानी। शहर की बेटी रेणु धरियाल ने अपने बेहद लंबे बालों के दम पर हल्द्वानी और उत्तराखंड का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। रेणु ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए किसी जीवित महिला के सबसे लंबे बालों का नया रिकॉर्ड बनाया है। उनके काले और घने बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच दर्ज की गई है। इस उपलब्धि के साथ रेणु ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनके बालों की लंबाई 257.33 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 5.3 इंच…
नए श्रम कानूनों में श्रमिकों को बड़ी राहत, ओवरटाइम पर दोगुनी मजदूरी और समान काम के लिए समान वेतन
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में नए श्रम कानूनों के तहत श्रमिकों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रावधानों को लागू करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली-2026 लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नई व्यवस्था के तहत कंपनियों द्वारा कर्मचारियों से ओवरटाइम कराने पर उन्हें दोगुनी मजदूरी देना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव को रोकने के लिए समान कार्य करने वाले पुरुष और महिला कर्मचारियों को समान वेतन देने की व्यवस्था की गई है। नई नियमावली…
EMI नहीं भरने पर तुरंत लॉक नहीं होगा मोबाइल-लैपटॉप, RBI ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोन पर खरीदे गए मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की रिमोट लॉकिंग और लोन रिकवरी प्रक्रिया को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के तहत यदि कोई ग्राहक EMI का भुगतान समय पर नहीं करता है तो बैंक या वित्तीय कंपनी उसके डिवाइस को तुरंत रिमोटली लॉक नहीं कर सकेगी। नियमों के अनुसार, यदि EMI 30 दिनों से अधिक समय तक बकाया रहती है तो ग्राहक को पहले नोटिस दिया जाएगा और कुछ पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। इसके…
उत्तराखंड में अपना बेस बनाने की ऋषभ पंत की इच्छा, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सहयोग के निर्देश
देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की उत्तराखंड में अपना बेस बनाने और राज्य से जुड़कर काम करने की इच्छा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी अपील पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को ऋषभ पंत से संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पंत ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए उत्तराखंड में जमीन उपलब्ध कराने में मदद की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली…
हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे, करीब 30 किमी नए मार्ग से उत्तराखंड को मिलेगा बड़ा लाभ
हरिद्वार। गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक जोड़ने का रास्ता अब साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की देखरेख में बन रहे इस एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड के हरिद्वार से जोड़ने के लिए पिछले महीने दोनों राज्यों के बीच सहमति बनी थी, जिसके बाद इससे संबंधित दोनों समझौता ज्ञापनों (एमओयू) को अंतिम रूप दिया गया और अब कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है। प्रस्तावित मार्ग बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक पहुंचेगा और इसकी लंबाई करीब 30 किलोमीटर होगी। दोनों राज्यों के बीच हुए एमओयू में इस मार्ग…
दिल्ली बैठक के बाद भाजपा का दो माह का एक्शन प्लान तैयार, जनसंपर्क और बूथ स्तर पर बढ़ेगी सक्रियता
देहरादून। दिल्ली में आयोजित भाजपा की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक के बाद संगठन और सरकार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दो माह के विस्तृत एक्शन प्लान के साथ उत्तराखंड लौटे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विधायक मानसून के दौरान अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लगातार मौजूद रहेंगे और प्राकृतिक आपदा, बारिश तथा अन्य विषम परिस्थितियों में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनता के सुख-दुख में सहभागी बनें और अपने चुनावी वादों को धरातल…
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाई कोर्ट के लिए गौलापार में 30 हेक्टेयर भूमि मंजूर, खेल विश्वविद्यालय समेत कई प्रस्तावों पर मुहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 15 अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय उत्तराखंड हाई कोर्ट के लिए हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में 30 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति देना रहा। इसके साथ ही राज्य के विकास, खेल, श्रम, समाज कल्याण और पशुपालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई। बैठक में उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय…
