काशीपुर। क्षेत्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान एक ही व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर सैकड़ों मतदाताओं के खिलाफ आपत्तियां दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। मुस्लिम समाज काशीपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कई मतदाताओं के खिलाफ बिना तथ्यात्मक आधार के आपत्तियां दर्ज कर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल की ओर से ऐसे कुछ मतदाताओं को भी एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिनके…
Month: August 2026
जनता की समस्याओं से जुड़े हुए विभागों के अधिकारियों की नगर निगम में हुई समन्वय बैठक
काशीपुर। काशीपुर के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला जब महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते जनता की समस्याओं से जुड़े विभागों के अधिकारी नगर निगम सभागार में आए और उन्होंने पार्षदों द्वारा रखी गई जनसमस्याओं के बारे में उनके निराकरण का जवाब ही नहीं दिया बल्कि उस समस्या के समाधान के लिए समय भी निर्धारित किया। महापौर दीपक बाली ने आज जनता की समस्याओं से जुड़े हुए विभागों के अधिकारियों की नगर निगम सभागार में एक समन्वय बैठक बुलाई जिसमें अनेक पार्षद भी शामिल हुए और…
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाई कोर्ट के लिए गौलापार में 30 हेक्टेयर भूमि मंजूर, खेल विश्वविद्यालय समेत कई प्रस्तावों पर मुहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 15 अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय उत्तराखंड हाई कोर्ट के लिए हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में 30 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति देना रहा। इसके साथ ही राज्य के विकास, खेल, श्रम, समाज कल्याण और पशुपालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई। बैठक में उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय…
एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लगी आपत्तियों की निष्पक्ष हो जांच
काशीपुर। क्षेत्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान एक ही व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर सैकड़ों मतदाताओं के खिलाफ आपत्तियां दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। मुस्लिम समाज काशीपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कई मतदाताओं के खिलाफ बिना तथ्यात्मक आधार के आपत्तियां दर्ज कर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल की ओर से ऐसे कुछ मतदाताओं को भी एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिनके…
मतदाता सूची में आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन काशीपुर। मतदाता सूची में बड़ी संख्या में दर्ज आपत्तियों को लेकर पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने आज एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने और जांच पूरी होने तक पात्र मतदाताओं के नाम सूची से नहीं हटाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 124, 122, 135, 137, 31, 207 और 193 समेत 30 से अधिक मतदान केंद्रों पर एक हजार से अधिक मतदाताओं के नामों पर…
बाइक चोर हुआ सीसीटीवी कमरे में कैद
काशीपुर। नगर क्षेत्र की पॉश कालोनी से अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी बाईक चोरी कर ले गया। आरोपी की यह करतूत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाईक स्वामी ने टांडा चौकी पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर बाईक चोर की तलाश में जुटी है। पटेल नगर निवासी मौ- सहुफ पुत्र मौ- उमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बाइक को छह अगस्त को दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर दरबाजे पर लॉक करके…
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई संगठनात्मक नियुक्तियां की
काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कई संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पार्टी की अनुशासनात्मक समिति का सदस्य भी बनाया गया है।प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार इंदु मान को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं डॉ- दीपिका गुड़िया आत्रेय, संदीप सहगल और मुशर्रफ हुसैन को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। नई नियुक्तियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों…
चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा, बूथ जीतो अभियान से लेकर विकास यात्रा तक बनी रणनीति
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ पार्टी इसी महीने से ‘बूथ जीतो अभियान’ शुरू करेगी। संगठन महासचिव बी.एल. संतोष की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा राज्य कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कोर ग्रुप के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। करीब…
लगातार बारिश के बीच सीएम धामी अलर्ट, सभी आपदा एवं राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग द्वारा जारी आगामी मौसम चेतावनियों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की आपदा तैयारियों की समीक्षा करते हुए सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से दूरभाष पर विभिन्न जिलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने राज्यभर में संभावित आपदा की परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आपदा प्रबंधन एवं राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर…
आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने पर सरकार का फोकस, रिस्पॉन्स टाइम घटाने के लिए जिलों में शुरू हुआ प्रशिक्षण अभियान
रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को रुद्रपुर स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड ने पिछले वर्षों में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, लेकिन चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व तैयारी, नियमित प्रशिक्षण और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को और…
