एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लगी आपत्तियों की निष्पक्ष हो जांच

काशीपुर। क्षेत्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान एक ही व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर सैकड़ों मतदाताओं के खिलाफ आपत्तियां दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। मुस्लिम समाज काशीपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कई मतदाताओं के खिलाफ बिना तथ्यात्मक आधार के आपत्तियां दर्ज कर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल की ओर से ऐसे कुछ मतदाताओं को भी एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिनके नाम पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि प्रत्येक आपत्ति की निष्पक्ष जांच की जाए और जिन लोगों ने आपत्तियां दर्ज की हैं, उन्हें भी जांच के दौरान बुलाकर उनका पक्ष सुना जाए। यदि जांच में आपत्तियां झूठी या फर्जी पाई जाती हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उचित जांच, सुनवाई और विधिक प्रक्रिया का पालन किए बिना किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए। मुस्लिम समाज ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मतदाताओं के हितों के लिए वह सभी वैधानिक कदम उठाएगा। ज्ञापन देने वालों में पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हसीन खान, एडवोकेट अशरफ सिद्दीकी, मुशर्रफ हुसैन, शफीक अहमद अंसारी, डॉ- एमए राहुल, जफर मुन्ना, डॉ- अब्दुल शकील, पार्षद राशिद फारूकी, पार्षद मोनिश आशी, पूर्व संयुक्त सचिव छात्रसंघ वसीम अकरम, अजहर कस्सार, मोनू सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment