उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई संगठनात्मक नियुक्तियां की

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कई संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पार्टी की अनुशासनात्मक समिति का सदस्य भी बनाया गया है।प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार इंदु मान को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं डॉ- दीपिका गुड़िया आत्रेय, संदीप सहगल और मुशर्रफ हुसैन को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। नई नियुक्तियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है। पार्टी नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से प्रदेश कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment