काशीपुर। नगर क्षेत्र की पॉश कालोनी से अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी बाईक चोरी कर ले गया। आरोपी की यह करतूत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाईक स्वामी ने टांडा चौकी पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर बाईक चोर की तलाश में जुटी है। पटेल नगर निवासी मौ- सहुफ पुत्र मौ- उमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बाइक को छह अगस्त को दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर दरबाजे पर लॉक करके खड़ी की थी। बताया कि करीब चार बजे जब वह घर के बाहर आया तो वहां से बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। बाद में घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो उसमें एक युवक बाईक को चोरी कर ले जाते हुए कैद हो गया। बाईक स्वामी द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार बाईक चोर की तलाश शुरू कर दी है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
