काशीपुर मीडिया सेंटर ने किए आई कार्ड वितरण

काशीपुर। काशीपुर मीडिया सेंटर की ओर से आज अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी की अध्यक्षता में मीडिया सेंटर से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकारों को मीडिया सेंटर के आई कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान अध्यक्ष विक्टर सेठी ने बताया कि मीडिया सेंटर के सभी सदस्यों को कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिससे वे स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के नाम पर फर्जी तरीके से पत्रकार का तमगा लगाने वालों पर भी इससे अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि दिवंगत अजीम खान को मुख्यमंत्री की ओर से उनके परिवार जनों को ₹500000 का चेक जारी किया गया है। काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी ने कहा कि काशीपुर मीडिया सेंटर का हमेशा प्रयास रहता है कि वह पत्रकारों के हित में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले इसी का परिणाम है कि दिवंगत अज़ीम खान को उत्तराखंड सरकार ने आर्थिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपए प्रदान किए हैं काशीपुर मीडिया सेंटर उत्तराखंड सरकार की हमेशा शुक्रगुजार रहेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment