धामी के जन्मदिन पर रुद्रपुर में धार्मिक अनुष्ठान, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बांटे फल

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर सिंह कॉलोनी स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। विधि-विधान के साथ संपन्न हुए हवन के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान महादेव से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही उत्तराखंड की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की गई। जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा कार्यक्रम आयोजित करते हुए बच्चों के बीच फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मंदिर में हवन-पूजन कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा प्रदेश की सेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच फल वितरण जैसे सेवा कार्य समाज में जनकल्याण, संवेदना और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं। वहीं किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने भी मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि हवन-पूजन के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को फल वितरित करने का आयोजन सेवा और जनकल्याण की भावना को दर्शाता है तथा इससे बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश जाता है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment