त्योहारी सीजन के चलते फूड सेफ्टी ऑफिसर ने लिए दुकानों से सैंपल

काशीपुर। काशीपुर नगर क्षेत्र में त्योहारी सीजन शुरू होते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतों को लेकर खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है। शिकायत मिलते ही सीनियर फूड सेफ्रटी ऑफिसर अपर्णा शाह के नेतृत्व में टीम ने काशीपुर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाया। टीम ने रामनगर रोड स्थित चाय चूरी प्रतिष्ठान पर पहुंचकर खाद्य सामग्री की जांच की और खुले पनीर का सैंपल लिया। इसके बाद महेशपुरा क्षेत्र में शनि की दुकान से खुली चायपत्ती तथा अशोक की दुकान से कैचअप का नमूना लिया गया। टीम…

नगर क्षेत्र में बाबा खाटू श्याम संकीर्तन के उपलक्ष्य में भव्य निशान यात्रा निकाली

काशीपुर। श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट रजिस्टर्ड, काशीपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विशाल बाबा खाटू श्याम संकीर्तन के उपलक्ष्य में बीती शाम शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। करीब एक किलोमीटर लंबी यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बाबा खाटू श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। निशान यात्रा के अग्रभाग में सजे बाबा खाटू श्याम के भव्य दरबार ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद…

चंपावत में धामी कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों पर मुहर, युवाओं से लेकर सीमांत विकास तक कई बड़े फैसले

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे चंपावत जिले के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चंपावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में वन भूमि हस्तांतरण से लेकर नजूल और वर्ग-3 व वर्ग-4 भूमि के विनियमितीकरण, युवाओं के कौशल विकास, उच्च शिक्षा, निजी विश्वविद्यालय, स्वास्थ्य, कर्मचारियों की आचरण नियमावली, निवेश, सिंचाई, स्थानीय निकायों और प्रशासनिक ढांचे…

चंपावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, युवाओं समेत कई वर्गों के लिए सरकार ने लिए अहम फैसले

चंपावत। उत्तराखंड में शासन को दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई पहल की है। इसी क्रम में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चंपावत जिले के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। चंपावत जिले में पहली बार आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में करीब 25 प्रस्तावों पर चर्चा हुई और युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट…