काशीपुर। श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट रजिस्टर्ड, काशीपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विशाल बाबा खाटू श्याम संकीर्तन के उपलक्ष्य में बीती शाम शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। करीब एक किलोमीटर लंबी यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बाबा खाटू श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। निशान यात्रा के अग्रभाग में सजे बाबा खाटू श्याम के भव्य दरबार ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और बाबा खाटू श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट अमित चौहान समेत पूरी आयोजन टीम ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उत्साह और भक्ति से सराबोर यात्र ढेला पार होते हुए सरवरऽेड़ा स्थित निर्माणाधीन श्री ऽाटू श्याम मंदिर पहुंची, जहां हजारों श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। निशान यात्र में उमड़ी भीड़ ने शहर में बाबा खाटू श्याम के प्रति बढ़ती आस्था की झलक दिखाई। भक्ति और विश्वास से सराबोर इस नजारे ने फिर संदेश दिया कि श्रद्धालु बाबा को यूं ही ‘हारे का सहारा’ नहीं कहते। अब श्रद्धालुओं को आगामी विशाल बाबा खाटू श्याम संकीर्तन का बेसब्री से इंतजार है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
