काशीपुर। महानगर किसान कांग्रेस ने किसानों के सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद तत्काल शुरू कराने, ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ करने, बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। महानगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष परम सिद्धू के नेतृत्व में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम के स्टेनो सूरज पाल को सौंपते हुए किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग…
Day: October 7, 2026
उत्तराखंड में 108.8 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन की तैयारी, पिथौरागढ़ में बनेंगी सात लघु जलविद्युत परियोजनाएं
देहरादून। प्रदेश में बढ़ती बिजली की मांग और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने जलविद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। पिथौरागढ़ जिले की तीन प्रमुख नदी घाटियों में सात लघु जलविद्युत परियोजनाओं के माध्यम से कुल 108.8 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन की तैयारी की जा रही है। इन परियोजनाओं के अस्तित्व में आने के बाद राज्य की अपनी बिजली उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही केंद्रीय पूल और खुले बिजली…
पीएम मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने दी बधाई
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक नरेंद्र मोदी की यात्रा राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री की जनसेवा की यात्रा आज देश को विकास…
पीएम मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करने तथा देश को विकास और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाने की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का…
