काशीपुर। नगर क्षेत्र के एक होटल में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आई वी एफ) के संगठनात्मक जिला काशीपुर एवं महानगर शाखा ईकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यकारिणी विस्तार तथा सदस्यगणों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल विशिष्ट अतिथि एवं आईवीएफ संरक्षक जसपुर के पूर्व विधायक डा- शैलेन्द्र मोहन सिंघल समेत अतिथियों ने कुल देवी मां लक्ष्मी तथा महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व जिला तथा महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि समेत मौजूद संरक्षकों…
Day: October 8, 2026
ग्राम कुंडेश्वरी में रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ
काशीपुर। ग्राम कुंडेश्वरी में आज रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ हो गया। रामलीला का उद्घाटन ग्राम प्रधान द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद गणेश वंदना के साथ रामलीला की पहली लीला का मंचन शुरू हुई। रामलीला को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे पूर्व 5 अक्टूबर को गांव में भगवान श्रीराम की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के माध्यम से ग्रामीणों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजकों…
रसगुल्ला खाने को लेकर हुए विवाद में तो पक्षों में जमकर हुई मारपीट
काशीपुर। हल्की सी हुई कहा सुनी में में पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्रतार किया है। जबकि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। ग्राम लालपुर में बीते तीन अक्तूबर की रात जन्मदिन की दावत के दौरान रसगुल्ला खाने को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट व फायरिंग हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया घटनाक्रम के बाद दोनों पक्ष…
कांग्रेस के मजबूत स्तंभ रहे अशोक सक्सेना (कातिब) का निधन, नगर क्षेत्र डूबा शोक में
काशीपुर। काशीपुर कांग्रेस के मजबूत स्तंभ रहे पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक सक्सेना (कातिब) का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। उनके पार्थिव शरीर आज विधि-विधान के साथ स्थानीय श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। उनकी पुत्रियों प्राची व पारुल ने उनका अंतिम संस्कार किया। उल्लेखनीय है कि हार्ट अटैक के चलते मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया था। श्री कायस्थ सभा, काशीपुर के संरक्षक पद को सुशोभित कर रहे श्री सक्सेना आर्य समाज समेत विभिन्न संस्थाओं से जुड़े थे। करीब 72 वर्षीय अशोक…
महापौर ने किया रामलीला का विधिवत शुभारंभ
काशीपुर। श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित भव्य रामलीला का विधिवत शुभारंभ महापौर ने बतौर मुख्य अतिथि पूजा-अर्चना के साथ किया। शुभारंभ अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, कलाकारों, श्रद्धालुओं और शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी से आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।महापौर दीपक बाली ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और कर्तव्य का संदेश देता है। रामलीला महज धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा…
