काशीपुर। ग्राम कुंडेश्वरी में आज रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ हो गया। रामलीला का उद्घाटन ग्राम प्रधान द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद गणेश वंदना के साथ रामलीला की पहली लीला का मंचन शुरू हुई। रामलीला को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे पूर्व 5 अक्टूबर को गांव में भगवान श्रीराम की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के माध्यम से ग्रामीणों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने ग्रामीणों से रामलीला मंचन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष राकेश मोहन लखेड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश गुल्बे, उपाध्यक्ष महक सिंह उमेश तिवारी व सोनू चौधरी, प्रबंधक अमित घिल्डियाल, उप प्रबंधक मुकेश नेगी, सचिव आनंद बिष्ट, उपसचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष बीरेन्द्र बिष्ट, उप कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद समेत उमेश प्रजापति, जितेंद्र चौधरी, राहुल चौधरी, विपिन कुमार, भगत बिष्ट, रोहित कुमार, राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, सुनील विश्वकर्मा, राज कुमार, प्रदीप कुमार सिरोही, शरद चौधरी, राकेश चौधरी, प्रदीप कुमार, विक्रम गुसाईं, अजय चौधरी, राज कुमार (राजू), आशीष कुमार, नईमुद्दीन, उमा चंद, योगेश कुमार, हिमांशु घिल्डियाल, करन सिंह, हैरी रावत, राहुल चंदा, पप्पू प्रजापति, संदीप कुमार, प्रीत चौधरी, हर्ष अरोरा, तरुण रावत, आयुष लक्ष्य तिवारी, आकाश कुमार, दीपक कौशल रौतेला, केवला नंद भंडूरी, केदार दत्त पुरोहित, अवतार सिंह नेगी, संतोष श्रीवास्तव, गोविंद बल्लभ जोशी, कन्हैया लाल कलकल, विजेंद्र चौधरी, चंद्रशेऽर आर्य, पदम सिंह नेगी, सोनू चौधरी और रोहित कलकल समेत सभी सहयोगियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
