काशीपुर। काशीपुर कांग्रेस के मजबूत स्तंभ रहे पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक सक्सेना (कातिब) का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। उनके पार्थिव शरीर आज विधि-विधान के साथ स्थानीय श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। उनकी पुत्रियों प्राची व पारुल ने उनका अंतिम संस्कार किया। उल्लेखनीय है कि हार्ट अटैक के चलते मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया था। श्री कायस्थ सभा, काशीपुर के संरक्षक पद को सुशोभित कर रहे श्री सक्सेना आर्य समाज समेत विभिन्न संस्थाओं से जुड़े थे। करीब 72 वर्षीय अशोक सक्सेना की शवयात्रा आज सुबह मौहल्ला ओझान स्थित उनके आवास से निकाली गई। इससे पूर्व महानगर कांग्रेस की ओर से श्री सक्सेना के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी ध्वज समर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल पूर्व अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, एडवोकेट संदीप सहगल, पूर्व ब्लॉक प्रमुऽ गुरुमुऽ सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, सुरेंद्र सिंह मान, मुकेश सक्सेना एडवोकेट, संजय रावल, अजय शर्मा, चंद्रप्रकाश चंदू, अर्पित मेहरोत्र, स- हरजीत सिंह, स्वतंत्र नवीन एडवोकेट, अरविंद सक्सेना बंटी एडवोकेट, बृज शर्मा, योगेश माहेश्वरी, प्रमोद माहेश्वरी, पार्षद विजय बॉबी, पूर्व पार्षद पंकज माहेश्वरी, पंकज टंडन पूर्व कोतवाल विजेंद्र चौधरी, महेंद्र लोहिया, इंदु मान, रोशनी बेगम, डॉ- दीपिका गुड़िया आत्रेय, पार्षद वैशाली गुप्ता, संतोष मेहरोत्रा, डॉ- राजेश विश्नोई, श्री अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, संजय चतुर्वेदी, अनूप अग्रवाल, जितेंद्र सरस्वती, विकल्प गुड़िया, अशोक नेहरू, माजिद अली पूर्व पार्षद सर्वेश शर्मा, अब्दुल समद, दीपक गुप्ता, राजू शर्मा, सुभाष पाल, शोभित गुड़िया, निशित गुड़िया, सूरज कुमार एडवोकेट आशीष अरोरा बॉबी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुशील भटनागर, अक्षय नायक एडवोकेट व राजीव अग्रवाल राजू समेत भारी संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित थे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
