चंपावत में 10 दिवसीय गोल्ज्यू महोत्सव की तैयारी पूरी, 4 मई को सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

चंपावत। नगर के गोरलचौड़ मैदान में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय गोल्ज्यू महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पालिका में आयोजित प्रेसवार्ता में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे ने इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान तीन दिन तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्टार नाइट में लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।महोत्सव का शुभारंभ 4 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गोल्ज्यू मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।पालिकाध्यक्ष ने कहा कि गोल्ज्यू महोत्सव चंपावत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत…

उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें किस जिले में कितनी कीमत

देहरादून। उत्तराखंड में आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के अनुसार अलग-अलग जिलों में ईंधन की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला है।राजधानी देहरादून में पेट्रोल ₹93.78 और डीजल ₹88.70 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं हरिद्वार में पेट्रोल ₹92.73 और डीजल ₹87.58 दर्ज किया गया है।अन्य जिलों की बात करें तो उत्तरकाशी में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹89.61, चमोली में पेट्रोल ₹94.81 और डीजल ₹89.58, रुद्रप्रयाग में पेट्रोल ₹93.09 और डीजल ₹88.01,…

उत्तराखंड भाजपा में चुनावी हलचल तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से पहले 70 सीटों पर मंथन

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य भाजपा के दो आंतरिक सर्वे और शीर्ष नेतृत्व की सक्रियता के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तीन दिवसीय दौरे की तैयारी जोरों पर है।बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर गहन मंथन किया जाएगा। पार्टी यह आकलन करेगी कि किन मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया जाए और किन सीटों पर नए और मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएं।सूत्रों के अनुसार, कुछ…

देहरादून में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट

देहरादून। उत्तराखंड में आज सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी देहरादून में सुबह के समय आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में तेज ओलावृष्टि भी हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून और आसपास के इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन ओलावृष्टि और तेज बारिश ने आम जनजीवन को कुछ समय के लिए प्रभावित कर दिया।मौसम विभाग…

कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से मीना शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस व पूर्व चेयरमैन, रुद्रपुर नगर पालिका), दर्शन लाल आर्य (पूर्व विधायक प्रत्याशी 2022, घनसाली) और लक्ष्मी राणा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग व 2017 कांग्रेस प्रत्याशी) शामिल हैं।इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी,…

बड़कोट में सीएम धामी के दौरे के दौरान बदला मौसम, बारिश और ओलावृष्टि के बीच कार्यक्रम में पहुंचे

बड़कोट। यमुना घाटी क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रमण के दौरान मौसम ने अचानक करवट ले ली। क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई, जिससे कुछ समय के लिए गतिविधियां प्रभावित हुईं।हालांकि, प्रतिकूल मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगाणगांव पहुंचे और वहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। खराब मौसम…

भीषण गर्मी के बीच स्कूल टाइमिंग में बदलाव, अब दोपहर 1 बजे तक ही होंगे संचालित

देहरादून। राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए स्कूलों की समयसारिणी में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। संशोधित व्यवस्था के अनुसार अब विद्यालयों की छुट्टी का समय घटाकर दोपहर 2:05 बजे से पहले ही कर दिया गया है और स्कूल अब दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे।जानकारी के अनुसार, इस मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ लंबे समय से दबाव बना रहा था। शिक्षकों का कहना था कि भीषण गर्मी के कारण लंबे समय तक स्कूल संचालन से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों दोनों को परेशानी…

गन्ना पेराई सत्र 2026-27 के लिए सर्वेक्षण नीति जारी, 11 मई से शुरू होगा सर्वे कार्य

देहरादून। पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी कर दी गई है, जिसके तहत राज्य में सर्वेक्षण कार्य 11 मई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में गन्ना विकास एवं सलाहकार समिति के सह-अध्यक्ष मंजीत सिंह ने 2 मई को आयुक्त कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए। त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ने कहा कि प्रत्येक…

बीएड में 50% से कम अंक वाले 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, हाई कोर्ट के फैसले के बाद कार्रवाई

रुद्रप्रयाग। बीएड में निर्धारित 50 प्रतिशत से कम अंक होने के बावजूद प्राथमिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों पर आखिरकार कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड हाई कोर्ट के अंतिम फैसले के बाद जनपद में तैनात 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।यह मामला वर्ष 2019-20 की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। उस समय कुछ अभ्यर्थियों, जिनके बीएड में 50 प्रतिशत से कम अंक थे, ने नियुक्ति प्रक्रिया के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर की थी। प्रारंभिक चरण में न्यायालय से राहत मिलने के बाद…

नगर क्षेत्र के दो ठेकेदारों ने लगाया एक समाजसेवी पर काम का भुगतान न करने का आरोप

काशीपुर। नगर क्षेत्र के दो ठेकेदारों ने क्षेत्र के एक चर्चित समाजसेवी पर काम का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सरवरखेड़ा निवासी शफीक और जहूर ने काशीपुर कोतवाल प्रभारी हरेंद्र चौधरी को तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ब्लड बैंक निर्माण का कार्य उन्होंने एक स्थानीय समाजसेवी के लिए किया था। बताया कि इस कार्य के लिए 21 लाख रुपये का एग्रीमेंट हुआ था, जबकि करीब चार…