काशीपुर मीडिया सेन्टर द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

काशीपुर। काशीपुर मीडिया सेन्टर द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने पर जोर दिया। संगठन के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी का संचालन पत्रकार रफी खान ने किया। मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित करने के उपरांत आरंभ संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संगठन के विशेष आमंत्रित सदस्य पत्रकार मुकुल मानव ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ…

कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी से व्यापारी वर्ग में भारी नाराजगी

काशीपुर। कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी से व्यापारी वर्ग में भारी नाराजगी है। विभिन्न संगठन इसे छोटे कारोबारियों पर सीधा आर्थिक बोझ बताते हुए विरोध दर्ज कराते हुए कीमत वृद्धि वापस लेने की मांग कर रहे हैं, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मेहरोत्रा का कहना है कि अचानक हुई इस बढ़ोत्तरी से ढाबों, ठेलों और छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ जाएगी जिससे आम जनता पर भी महंगाई का असर पड़ेगा। गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि घर से बाहर रहने वाले लोगों का खाने का खर्च बढ़…

पत्नी ने कर डाली प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या दोनों आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। एक बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को शराब में सलफास मिलाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को प्रेमी की कार से ले जाकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक की मां के शिकायत के 36 घंटे में प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए आरोपित पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्रतार किया है। दोनों के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य मिटाने व षडड्ढंत्र रचने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी चंद्रवती ने आइटीआइ कोतवाली में तहरीर देकर कहा था…

2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लहराएगी हर क्षेत्र में अपना परचम: जोशी

काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित एक गार्डन में कांग्रेस जिला महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने बैठक में शिरकत की, इस दौरान उन्होंने प्रेस से वार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा के खिलाफ जमकर जहर उगला। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहां की मिशन 2027 को लेकर प्रदेश के हर कोने में कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा…

काशीपुर से लंबे रूट की ट्रेने न चलाकर रेलवे मंत्रालय काशीपुर वासियों की मांगों को कर रहा है अनसुना

काशीपुर। लंबे समय से काशीपुर की स्थानीय जनता लंबे रूट की काशीपुर से ट्रेनों की मांग करती चली आ रही है लेकिन रेलवे काशीपुर वासियों की उपेक्षा करता चला रहा है, यहां बता दे की मांग के बावजूद लंबे समय से काशीपुर को एक भी नई लंबी दूरी की ट्रेन नहीं दी गई, उल्टा पहले से संचालित कई गाड़ियों को बंद कर दिया गया। स्थिति यह है कि जहां लालकुआं जंक्शन से नई-नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है, परन्तु उन ट्रेनो को रामनगर-काशीपुर से नहीं जोड़ा (संचालन)…

चोरी की दो बाईकों समेत युवक गिरफ्तार

काशीपुर। इस समय नगर क्षेत्र में बाइक चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हे। इसी क्रम में उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो पहिया वाहन चोरी को रोकने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश का पालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेलवे फाटक के पास शुगर फैक्ट्री क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की।…

काशीपुर में युवती फ्लाईओवर पर चढ़ी, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप; पुलिस ने समझाकर उतारा

काशीपुर। काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती हाथ में तख्ती लेकर ऊपर चढ़ गई और एक युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया।मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती फ्लाईओवर पर खड़ी है और उसने गांधीनगर, रुद्रपुर निवासी एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।पुलिस के अनुसार, युवती का आरोप है कि…

उत्तराखंड में 8वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, UKSSSC ने 72 चालक पदों पर निकाली भर्ती

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के तहत वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के कुल 72 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता सिर्फ 8वीं पास निर्धारित की गई है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुल गए हैं।आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, यह भर्तियां कई महत्वपूर्ण विभागों में की जाएंगी। इनमें राज्य कर…

काशीपुर पुलिस की कार्रवाई, ऑपरेशन प्रहार के तहत 6 वारंटी गिरफ्तार

काशीपुर। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशों के अनुपालन में तथा क्षेत्रीय अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे छह वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में दीपक, बब्लू, मलखान सिंह सैनी, मुकेश…

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन प्रहार के तहत 6 वारंटी गिरफ्तार

काशीपुर। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशों के अनुपालन में तथा क्षेत्रीय अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे छह वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में दीपक, बब्लू, मलखान सिंह सैनी, मुकेश…