काशीपुर में “ऊपरी” विकास या जनता का शोषण?

काशीपुर l में विकास कार्यों को लेकर हालात अब सीधे तौर पर सवालों के घेरे में हैं, जहां लगातार काम के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।क्या वजह है कि काम के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं?शहर में बार-बार निर्माण और मरम्मत के दावे होते हैं, लेकिन उनका असर ज्यादा समय तक नजर नहीं आता, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या काम सिर्फ दिखावे के लिए किया जा रहा है।क्या जनता के पैसों…

भाजपा की शानदार जीत पर भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण

काशीपुर। पश्चिम बंगाल समेत असम और पांडुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और जीत की लहर का असर यहां भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला। ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने जमकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने बीती सायं महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान मेयर दीपक बाली, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चण्डोक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित, सुशील शर्मा, ईश्वर चंद्र गुप्ता,…

नगर निगम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में व विपक्षी दलों की भूमिका के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में तथा विपक्षी दलों की भूमिका के विरोध में एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।इस प्रस्ताव में विपक्षी दलों द्वारा अधिनियम के विरोध को महिलाओं की भावनाओं के खिलाफ बताया गया और पार्षदों सहित महापौर दीपक बाली ने कहा कि विपक्ष ने देश की आधी आबादी मातृशक्ति का अपमान किया है। भाजपा इस संदेश को घर-घर तक ले जाएगी और जब तक महिला शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं हो जाता तब तक शांत नहीं बैठेगी। नगर निगम सभागार में…

विद्युत करंट लगने से महिला की मौत

काशीपुर। करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पता चला है कि मोहल्ला अल्ली खा की हजरत नगर निवासी 46 वर्षीय नसरीन पत्नी बाबू हुसैन बीती रात्रि घर में ही करंट की चपेट में आ गई। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल ले आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव…

वन विभाग कर सकता है आज रात सो से डेढ़ सौ किसानों की जमीन पर कब्जा ।

काशीपुर। भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जीतू व भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार ने आज मंडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में बताया कि ग्राम जुड़का बीट पर गांधीनगर खत्ता में पिछले 50-60 वर्षो से अपनी खेतीबाड़ी कर जीवन यापन कर रहे करीब 100-150 किसान परिवार की जमीन पर कब्जा करने के लिए वन विभाग व प्रशासन अपनी पूरी तैयारी के साथ आज रात या कल तड़के उन्हें हटाने के लिए आ रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सभी सामाजिक, राजनैतिक व जिम्मेदार लोगों से वहां पहुंचने…

जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह ने ग्राम करनपुर में 56 परिवारों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान ।

काशीपुर। तहसील काशीपुर के ग्राम कारनपुर में पिछले 45 वर्षों से जिला पंचायत भूमि पर रह रहे लगभग 56 गरीब परिवारों को पिछले 10 वर्षों से भूमि खाली करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे थे। प्रधानी चुनाव में हर प्रत्याशी इन 56 परिवारों को मालिकाना हक दिलाने के लिए सजबाज दिखाते आ रहे थे, लेकिन इस बार जिला पंचायत सदस्य के पद पर लड़े चरनजीत सिंह ने इन 56 परिवारों से वादा किया था कि अगर वह चुनाव जीते तो सभी 56 परिवारों को मालिकाना हक सरकार से…

एक साल में ही जवाब दे गया करोड़ों का आरओबी, काशीपुर का महाराणा प्रताप चौक पुल बना खतरे की घंटी

काशीपुर।शहर के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में गिना जाने वाला महाराणा प्रताप चौक स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) अब खुद सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल बनकर खड़ा है। करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार किया गया यह पुल, जो ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया था, उद्घाटन के कुछ ही समय बाद अपनी खराब गुणवत्ता और कमजोर निर्माण के कारण चर्चा में आ गया है। आज स्थिति यह है कि यह पुल सुविधा कम और खतरा ज्यादा नजर आ रहा है।साल 2017 में शुरू हुआ यह निर्माण कार्य लंबे इंतजार…

उत्तराखंड में मौसम का कहर: चमोली में आकाशीय बिजली से 500 से अधिक बकरियों की मौत, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून।उत्तराखंड में मई की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है और प्रदेश के कई हिस्सों में मॉनसून जैसे हालात बन गए हैं। भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली की घटनाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। चमोली जिले में बिजली गिरने की एक दर्दनाक घटना में 500 से अधिक बकरियों की मौत हो गई, जिससे पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।…

मां भगवती जागरण में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और विकास पर दिया जोर

देहरादून/सेलाकुईl सेलाकुई में आयोजित मां भगवती के भव्य जागरण कार्यक्रम में रविवार रात उस समय विशेष उत्साह का माहौल बन गया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वर्ष 2014 के बाद एक नई दिशा…

उत्तराखंड में जल्द शुरू होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, जांच में नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्य

देहरादून। उत्तराखंड में आपराधिक मामलों की जांच को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब प्रदेश में ही पॉलीग्राफ टेस्ट (लाई डिटेक्टर टेस्ट) की सुविधा शुरू होने जा रही है। शासन ने इसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला को स्वीकृति दे दी है।अब तक राज्य पुलिस को पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए नई दिल्ली, चंडीगढ़ और हैदराबाद जैसे शहरों की फॉरेंसिक लैब पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त खपत होती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जांच एजेंसियों को…