ज्ञानार्थी कॉलेज में मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह का आयोजन

काशीपुर। नगर के ज्ञानार्थी कॉलेज में उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के मेधावी एवं सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु भव्य “मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह 2026” का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में प्रमुख उद्योगपति देवेंद्र जिंदल, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर डी.के साहू , गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कौशिक, तरावती सरोजनी स्कूल की प्रधानाचार्य शेफाली पांडे, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती…

जोगा सिंह लैब टेक्निशियन उद्यमसिंहनगर के जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

काशीपुर। उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्निशियन एसोसिएशन के उद्यम सिंह नगर/चंपावत के भी जिला कार्यकारणी का गठन किया गया।जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी श्री विनोद भट्ट जी एवं परीक्षक प्रदेश सचिव दलवीर सिंह राणा के देख रेख में निर्विरोध जिला कार्यकारणी का गठन हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष श्री जोगा सिंह जिला सचिव श्री अनुराग मेहरा जिला कोषाध्यक्ष श्री कृपेंद्र प्रताप श्रीवास्तव के पद पर निर्वाचित हुए। उक्त समारोह में शपथ ulmlta के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुबेर मावड़ी द्वारा दिलाई गई ।कार्यक्रम का संचालन श्री अनुराग मेहरा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में बाजपुर उपजिला…

भाजपा का सख्त संदेश: 8 सीटों पर विधायकों की टिकट पर संकट, “जिताऊ उम्मीदवार” ही प्राथमिकता

उत्तराखंड में आगामी चुनाव की तैयारी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधायकों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी के आंतरिक सर्वे में कई सीटों पर स्थिति चिंताजनक पाई गई है, जहां वर्तमान विधायकों के प्रदर्शन पर सवाल उठे हैं। बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग सर्वे में करीब आठ सीटों पर हार का खतरा सामने आया है, जिसके बाद संगठन ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि कमजोर प्रदर्शन करने वालों को टिकट देने में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।महेंद्र भट्ट ने साफ किया है कि…

एक क्लिक में जारी हुई पेंशन: 7.56 लाख लाभार्थियों को 111 करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग के पेंशनर्स को “वन क्लिक” के माध्यम से अप्रैल माह की पेंशन जारी की। इस दौरान शत-प्रतिशत राज्य पोषित योजनाओं के 7,56,682 लाभार्थियों को कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई, जिसमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन जैसी योजनाएं शामिल हैं।सचिवालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है…

नगर निगम सभागार में जनसमस्याओं के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

काशीपुर। आज नगर निगम के सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर (लोक समस्या निवारण कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम एवं नगर निगम के महापौर दीपक बाली ने संयुक्त रूप से की।शिविर के दौरान स्थानीय नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक…

महापौर ने किया 1.41 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहर के समग्र विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 11 फसियापुरा में ₹1 करोड़ 9 लाख 57 हजार की लागत से बनने वाली 5 सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही जनता की समस्याओं का समाधान होगा।इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 18…

दिव्यांगजनों ने समस्याओं को लेकर एसडीम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। नगर में ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकरउत्तराखंड मूक बधिर विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष एम ए राहुल के नेतृत्व में समाज कल्याण मंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके पेशकार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समिति पदाधिकारियों एवं दिव्यांगजनों ने पेंशन समय पर न मिलने, पेंशन राशि बढ़ाने तथा रोडवेज बसों में दिव्यांगों के साथ होने वाली परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए पेंशन ही आजीविका का एकमात्र सहारा होती…

एसएससी परीक्षा में नकल गिरोह का सरगना गिरफ्तार: अंडरग्राउंड चेंबर और रिमोट एक्सेस से कराई जा रही थी धांधली

देहरादून में एसएससी परीक्षा में नकल कराने वाले संगठित गिरोह के मुख्य सरगना को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के अनुसार सहारनपुर निवासी आरोपी शुभम भटनागर को चार मई को गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी पर महादेवी कन्या पाठशाला परीक्षा केंद्र पर एसएससी की मल्टीटास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान नकल कराने का आरोप है।महादेवी कन्या पाठशाला में 13 फरवरी 2026 को आयोजित परीक्षा के दौरान नकल की सूचना मिलने पर…

हरिद्वार में शोध संस्थान के विस्तार पर जोर: कुंभ से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार में सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल स्थित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के समग्र विकास और विस्तार योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संस्थान को भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन विज्ञान, संस्कृति और आधुनिक शोध का वैश्विक केंद्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल आस्था और अध्यात्म की भूमि नहीं, बल्कि ऋषियों, ज्ञान और वैज्ञानिक चिंतन की भी समृद्ध परंपरा का केंद्र रहा है, ऐसे में इस संस्थान को नई पहचान देना सरकार की प्राथमिकता…

रोपवे प्रोजेक्ट्स पर सख्त हुए मुख्य सचिव: ब्रिडकुल को मजबूत करने और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

उत्तराखंड में मुख्य सचिव Anand Bardhan ने मंगलवार को प्रदेश में चल रहे रोपवे प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और रोपवे प्रोजेक्ट्स के लिए नियामक प्राधिकरण के रूप में BRIDCUL को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया, साथ ही इसके कार्य और जिम्मेदारियों का प्रारूप शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए।Jageshwar Dham योजना के अंतर्गत रोपवे…