अघोषित विद्युत कटौती से बाज आए विद्युत विभाग अन्यथा होगा आंदोलन: अलका पाल

काशीपुर। अघोषित विद्युत कटौती पर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही अघोषित विद्युत कटौती बंद नहीं की गई तो कांग्रेस बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन छोड़ देगी। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रहने से त्रहि_त्रहि मची हुई है । बिना पूर्व सूचना के अघोषित विद्युत कटौती से जहां आम जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं बच्चों की पढ़ाई, पानी की आपूर्ति एवं खेती भी…

एनएच हाईवे के निर्माण के चलते सर्विस रोड बनाने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित एनएच हाईवे के निर्माण के चलते सर्विस रोड बनाने का काम अधर में लटका है। शासन-प्रशासन द्वारा 15 से 20 दिन में रास्ता देने का आश्वासन दिया गया था, परंतु महीनों बीत जाने के बाद भी सर्विस रोड का निर्माण शुरू नहीं हुआ। इससे नाराज किसानों ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा के नेतृत्व में मानपुर रोड पर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा ने बताया कि फिरोजपुर और मानपुर के लोगों के लिए सर्विस रोड के साथ रैम्प की…

लंबे समय से फरार चल रहा है वारंटी पुलिस हिरासत में

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एनआई एक्ट के एक वारंटी को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने एनआई एक्ट के आरोपी ग्राम हिम्मतपुर निवासी विनोद सिंह पुत्र भगवंत सिंह को गिरफ्रतार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह गड़िया, हेड कानि0 यतेन्द्र रावत, कानि0 दीपक जोशी शामिल रहे।

विकास प्राधिकरण के सौजन्य से बार एसोसिएशन में पांच हाईटेक शौचालय की स्वीकृति

काशीपुर। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सौजन्य से आज 13 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 5 हाईटेक शौचालय निर्माण का जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस जय किशन ने उद्घाटन किया। जिस पर निर्माण का शुरू हो गया। इस मौके पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस जय किशन ने बताया कि काशीपुर बार एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से शौचालयों की कमी से जूझ रहा था। जिसकी वजह से अधिवक्ताओं समेत यहां आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खास तौर पर महिलाएं…

सीमांत गांव माणा पहुंचे सीएम धामी, हरित और सुरक्षित चारधाम यात्रा का दिया संदेश

देहरादून/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण किया और वहां मौजूद श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, सुखद और प्लास्टिक मुक्त हरित यात्रा बनाने पर विशेष जोर देते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की पवित्रता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए यात्रा मार्गों पर स्वच्छता और अनुशासन का पालन अत्यंत आवश्यक है।मुख्यमंत्री…

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, कई राज्यों में लू का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी राहत के संकेत नहीं दिए हैं और आगामी चार से पांच दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी, जहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया जा सकता है। विभाग ने विशेष रूप से पंजाब,…

मां की कमाई या कर्ज का हवाला देकर नहीं बच सकता पिता, हाई कोर्ट ने भरण-पोषण को बताया सर्वोच्च दायित्व

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि पिता अपने नाबालिग बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से यह कहकर बच नहीं सकता कि मां भी कमाती है या उस पर कर्ज और अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं। अदालत ने कहा कि बच्चे का भरण-पोषण पिता का सर्वोच्च दायित्व है और स्वेच्छा से लिए गए किसी भी वित्तीय बोझ के आधार पर इस जिम्मेदारी से छूट नहीं मिल सकती।न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकल पीठ ने रुड़की स्थित परिवार न्यायालय के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें…

28 अप्रैल को होगा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा संभव

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 28 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सत्र में प्रमुख रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है, जो हाल के समय में राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक विषय बना हुआ है। हालांकि, विधायी विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस विशेष सत्र में कोई विधायी कार्य प्रस्तावित नहीं किया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सत्र का फोकस मुख्य रूप से चर्चा और विचार-विमर्श…

महिला आरक्षण को लेकर भाजपाइयों ने फ फूंका कांग्रेस का पुतला

काशीपुर। आज आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नगर के महाराणा प्रताप चौक पर इकट्ठा होकर केंद्र की एनडीए सरकार की ओर से लोक सभा के सदन में महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण को लेकर लाए गए संविधान संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने से आक्रोशित भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला दहन किया। आज भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस समेत विपक्षियों की निंदा करते हुए महाराणा प्रताप चौक पर कांग्रेस का पुतला फूंका और कांग्रेसियों के विरुद्ध नारेबाजी की। भाजपाइयों ने कांग्रेसियों पर महिला विरोधी…

महिला आरक्षण पर भाजपा का नजरिया “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” वाला: अलका पाल

काशीपुर : भाजपा द्वारा कांग्रेस का पुतला दहन करने पर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण पर भाजपा का नजरिया “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” बाला है।आखिर क्यों 2023 महिला आरक्षण अधिनियम को भाजपा लागू करने से बच रही है। परिसीमन की आड़ में भाजपा राजनीतिक रोटियां सेक कर रही है।अगर महिलाओं को आरक्षण देने के प्रति भाजपा इतनी ही गंभीर है,तो उसको संसद में पेश किए गए महिला आरक्षण 2023 अधिनियम को तत्काल लागू करना चाहिए। भाजपाइयों को नहीं…