महिला आरक्षण पर भाजपा का नजरिया “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” वाला: अलका पाल

काशीपुर : भाजपा द्वारा कांग्रेस का पुतला दहन करने पर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण पर भाजपा का नजरिया “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” बाला है।आखिर क्यों 2023 महिला आरक्षण अधिनियम को भाजपा लागू करने से बच रही है। परिसीमन की आड़ में भाजपा राजनीतिक रोटियां सेक कर रही है।अगर महिलाओं को आरक्षण देने के प्रति भाजपा इतनी ही गंभीर है,तो उसको संसद में पेश किए गए महिला आरक्षण 2023 अधिनियम को तत्काल लागू करना चाहिए। भाजपाइयों को नहीं भूलना चाहिए की महिला आरक्षण की सोच कांग्रेस की है,पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही सर्वप्रथम निकाय और पंचायतो में महिलाओं को 33% आरक्षण का प्रावधान रखा था, वह विधानसभा और लोकसभा में भी इसको रखना चाहते थे, लेकिन असमय मृत्यु होने पर उनका यह सपना अधूरा रह गया। आज भाजपा उस पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है। कांग्रेस सदैव महिला आरक्षण की हितैषी रही है। “चोर की दाढ़ी में तिनका” पूरे देश की जनता देख रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment