77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ

देहरादून।देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान देश की आत्मा है, जो हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार संविधान की भावना के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारों के साथ गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, प्रेमचंद अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संविधान की गरिमा को बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment