राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 22–23 फरवरी को देहरादून प्रवास पर

देहरादून।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 22 एवं 23 फरवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रवास पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।22 फरवरी को डॉ. मोहन भागवत देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इस जन गोष्ठी में देहरादून सहित पूरे गढ़वाल मंडल से विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं अन्य संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे।सूत्रों के अनुसार, जन गोष्ठी के दौरान समाज, राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक विषयों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संघ से जुड़े संगठनों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।डॉ. मोहन भागवत के इस प्रवास को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे गढ़वाल मंडल में संघ से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment