54 महीनों में 28,500 युवाओं को सरकारी नौकरी, हर महीने औसतन 518 नियुक्तियां—सीएम धामी

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जुलाई 2021 से अब तक सरकार के 54 महीनों के कार्यकाल में उत्तराखंड में 28,500 से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में स्थायी सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, यह प्रति माह औसतन 518 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का सफल प्रयास रहा है।मुख्यमंत्री ने बताया कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए फरवरी 2023 में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसके बाद भर्ती परीक्षाओं की गति में उल्लेखनीय तेजी आई है। जो प्रक्रियाएं पहले 2 से 3 साल में पूरी होती थीं, वे अब एक वर्ष के भीतर संपन्न हो रही हैं।सीएम धामी ने कहा कि सरकार की सोच केवल राज्य तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को जापान और जर्मनी जैसे देशों में नर्सिंग और ऑटोमोबाइल सेक्टर में रोजगार से जोड़ा जा रहा है। अब तक 37 युवाओं को जापान में नौकरी मिल चुकी है।मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार रिक्त पदों को भरने, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें देश-विदेश में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment