सीएम धामी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ में लिया हिस्सा, बोले—परीक्षा जीवन का हिस्सा है, पूरा जीवन नहीं

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एंग्नेस स्कूल में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ के नौवें संस्करण से जुड़ा हुआ है। यह कार्यक्रम अब केवल विद्यार्थियों से संवाद तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है, जो छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को सकारात्मक सोच के साथ जोड़ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश अत्यंत महत्वपूर्ण है कि परीक्षा जीवन का एक पड़ाव हो सकती है, लेकिन यह सम्पूर्ण जीवन नहीं है। विद्यार्थियों को परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने का अवसर समझना चाहिए।मुख्यमंत्री ने छात्रों से कहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहकर अपनी क्षमता पर विश्वास रखने और लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दी।सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे कार्यक्रम छात्रों को यह सिखाते हैं कि असफलता से घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। यह कार्यक्रम छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक दृष्टिकोण को मजबूत करता है।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment