अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। अलग-अलग स्थानो से कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्रतार कर एक के कब्जे से 10 लीटर व दूसरे के पास से 110 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देशन में कच्ची शराब की बिक्री/ तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस ने शराब तस्करों को चेतावनी देते हुए कहां है कि अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी व उपनिरीक्षक गिरीश चन्द्र तथा कांस्टेबल प्रेम कनवाल के द्वारा दौराने चेकिंग गंगे बाबा तिराहे के पास से खाईखेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र रंजीत सिंह को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने भी दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति को जय स्टोन क्रेशर के पीछे झाड़ियों में राजा पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम जगतपुर कुंडेश्वरी को कच्ची शराब बनाने की भट्टी के साथ गिरफ्रतार किया गया है। मौके पर अभियुक्त के कब्जे से दो प्लास्टिक के ट्यूब में कुल 110 लीटर कच्ची शराब व 02 अदद लोहे के ड्रम, 02 प्लास्टिक के पाइप, तथा कच्ची शराब बनाने के अन्य उपकरणों जब्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मौके पर ही लगभग 3500 लीटर लहन नष्ट किया गया। जिसके आधार पर कोतवाली काशीपुर में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक कंचन पड़लिया, कांस्टेबल किशोर फर्त्याल, जगदीश पपनै और वीरेंद्र सिंह बिष्ट थे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment