काशीपुर। नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवकता कमल सकसेना एडवोकेट की माँ श्रीमती रामकुमारी सकसेना का आज सुबह लगभग आठ बजे जॉली ग्रांट हॉस्पिटल देहरादूँन में निधन हो गया। सतर वर्षीय माँ पिछली बीस फरवरी से जोली ग्रांट हॉस्पिटल में फेफड़े मे संक्रमण हो जाने से भर्ती थी। जिन्हे डॉक्ट्ररो के अथक प्रयास के बाबजूद भी बचाया नही जा सका और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पत्रकारो, अधिवक्ताओ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार 4 मार्च बुधवार सुबह दस बजे काशीपुर के शमशान घाट पर किया जायेगा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
