कच्ची शराब बनाने के उपकरण व शराब समेत एक दबोचा

काशीपुर। आईटीआई पुलिस ने कच्ची शराब की कसीदगी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्रतार कर उसके पास से शराब बनाने के उपकरण समेत 21 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरखेड़ी में बहल्ला नदी किनारे कच्ची शराब की कसीदगी कर रहे ग्राम छोटी बरखेड़ी निवासी सुच्चा सिंह पुत्र सुरेंन्द्र सिंह को मौके से गिरफ्रतार कर मय कच्ची शराब बनाने के उपकरण 02 ड्रम लोहा, 04 प्लास्टिक पाइप, 02 एल्यूमिनियम के चकोर पाइप, 02 प्लास्टिक के पीले रंग के जार एवं 21 कच्ची शराब ऽाम बरामद की तथा मौके पर करीब 3 हजार लीटर लहन को नष्ट किया। पुलिस ने आरोपी का आबकारी एक्ट की 60(1)/60(2) में चालान किया है। पुलिस टीम में एएसआई रविंद्र सिह, कांस्टेबल बलवंत सिंह, योगेश पांडे, रमेश बांग्याल शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment