काशीपुर। सूर्या चौकी पुलिस ने चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 16 बाइकों का चालान किया है। सूर्या चौकी पुलिस ने बीती शाम वाहन चौकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 11 बाइक चालकों के कोर्ट चालान किए गए, जबकि पांच वाहन चालकों से मौके पर ही 2500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्टð ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रऽने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण रऽने में मदद मिलती है तथा संदिग्ध वाहनों की पहचान भी संभव हो पाती है। इस दौरान चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट, उप निरीक्षक रवीश कुमार, कांस्टेबल नवीन शर्मा, सूरज सिंह, कुंदन सिंह, राजीव कुमार, राजेश भट्ट, प्रणय राठी आदि मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
