काशीपुर। उधमसिंहनगर जिले में आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काशीपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे रामनगर रोड स्थित अनन्या होटल फाटक के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निखिल कुमार पुत्र कल्लू सिंह निवासी अन्यारी, थाना छजलैट, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एसआई सौरभ भारती, एसआई कौशल भाकुनी, कांस्टेबल दर्शन सिंह और कांस्टेबल गणेश राम शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
