काशीपुर। मोहल्ला अल्ली खां स्थित वक्फ संख्या 98 फैजुल उलूम मदरसे की सील प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में खोल दी गई। यह कार्रवाई बुधवार को विधिवत प्रक्रिया के तहत संपन्न की गई।जानकारी के अनुसार, पूर्व में प्रशासन ने नियमों के तहत मदरसे को सील किया था, जिसके बाद मदरसा प्रबंधन ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय द्वारा आदेश पारित होने के बाद प्रशासन ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए मदरसे की सील हटा दी।इस दौरान अधिवक्ता अली अनवर एवं अधिवक्ता दिलशाद हुसैन मौके पर उपस्थित रहे और पूरी प्रक्रिया उनकी निगरानी में पूरी की गई। साथ ही राजस्व उपनिरीक्षक अमित पवार सहित पुलिस बल भी वहां तैनात रहा, ताकि कार्यवाही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।मदरसा प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया कि भविष्य में संस्थान का संचालन राज्य सरकार के नियमों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाएगा। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि सभी शैक्षणिक संस्थानों को नियमों का पालन करना अनिवार्य है, जिससे व्यवस्था और पारदर्शिता बनी रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
