देहरादून। राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए स्कूलों की समयसारिणी में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। संशोधित व्यवस्था के अनुसार अब विद्यालयों की छुट्टी का समय घटाकर दोपहर 2:05 बजे से पहले ही कर दिया गया है और स्कूल अब दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे।जानकारी के अनुसार, इस मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ लंबे समय से दबाव बना रहा था। शिक्षकों का कहना था कि भीषण गर्मी के कारण लंबे समय तक स्कूल संचालन से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली ने बताया कि इस विषय पर शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि नई समयसारिणी लागू करने के लिए प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि इस संबंध में औपचारिक आदेश सोमवार तक जारी होने की संभावना है। शासन स्तर पर इस निर्णय को छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सके।विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते तापमान के बीच यह कदम आवश्यक था और इससे विद्यार्थियों व शिक्षकों को राहत मिलेगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
