2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लहराएगी हर क्षेत्र में अपना परचम: जोशी

काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित एक गार्डन में कांग्रेस जिला महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने बैठक में शिरकत की, इस दौरान उन्होंने प्रेस से वार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा के खिलाफ जमकर जहर उगला। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहां की मिशन 2027 को लेकर प्रदेश के हर कोने में कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता जनार्दन कांग्रेस के पक्ष में अपना मन बना चुकी हे। भारतीय जनता पार्टी को कटहरे में खड़ा करते हुए श्री जोशी ने कहां की भारतीय जनता पार्टी के राज में जनता पूरी तरह से त्रस्त है हर जगह त्रहि त्रहि मची हुई है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। भाजपा कार्यकाल में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से इस बार सरकार बनाएगी और भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकेगी। इस मौके पर कांग्रेसी अनुपम शर्मा, दीपिका गुड़िया, इंदूमान, उमा वात्सल्य, इंदर सेठी, ब्रहमापाल, महेन्द्र वेदी, अब्दुल कादिर, सरफराज, सरित चतुर्वेदी, विधुशेखर शर्मा अनिल शर्मा, राजेश शर्मा प्रदीप जोशी, शिवम् उपाध्याय, मुशर्रफ हुसैन, मंजू नेगी, जितेन्द्र सरस्वती, कुलदीप ऐरी, रवि ढींगरा, शाह आलम, हरदेव सिंह हैरी, उमेश जोशी, मनोज जोशी, सुरेश शर्मा जंगी आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment