नगर निगम सभागार में जनसमस्याओं के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

काशीपुर। आज नगर निगम के सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर (लोक समस्या निवारण कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम एवं नगर निगम के महापौर दीपक बाली ने संयुक्त रूप से की।शिविर के दौरान स्थानीय नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर आयोग के सदस्य नफीस अहमद, शकील अहमद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इन्तजार हुसैन, एमएनए रविन्द्र सिंह बिष्ट, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, सीओ प्रशांत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। पशुपालन विभाग से डॉ. हरपाल सिंह एवं डॉ. भरत सिंह, समाज कल्याण विभाग से तरन्नुम जहाँ, डेयरी विकास विभाग से अशोक कुमार तथा श्रम विभाग से बलबीर सिंह भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment