विधायक ने किया मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त 19 चैकों का वितरण

काशीपुर। मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त राशि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने कारपोर्ट ऑफिस में पात्र लोगों को वितरित की। कुल 4 लाख 65 हजार रूपये राशि के 19 चैकों का वितरण किया। विधायक चीमा ने बताया कि लाभान्वितों में मोहम्मद इरशाद पुत्र स्व- मोहम्मद अहमद निवासी विजयनगर नई बस्ती को 20 हजार, श्रीमती सलमा पत्नी रहिश अली निवासी कचनाल गाजी को 15 हजार, अनीस अहमद पुत्र शौकत हुसैन निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी को 20 हजार, रजिया पत्नी स्व- नसीबुल्ला निवासी महेशपुरा को 20 हजार, किरन देवी पत्नी नन्दराम सिंह निवासी ग्राम बसई को 25 हजार, लडेतिया पत्नी धर्मपाल निवासी महेशपुरा को 20 हजार, महेन्द्र सिंह पुत्र स्व- जसराम सिंह निवासी ग्राम बॉसखेड़ा खुर्द को 20 हजार, रामप्रकाश मिश्रा पुत्र कपिल देव मिश्रा निवासी केशवपुरम को 20 हजार, भूरी पत्नी स्व- लीलाराम सैनी निवासी ग्राम गिन्नीखेड़ा को 20 हजार, उर्मिला देवी पत्नी स्व- विरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गिन्नीखेड़ा को 20 हजार, जीवन नाथ गोस्वामी पुत्र बच्ची नाथ निवासी राजपुरम कॉलोनी, मानपुर को 20 हजार के चैक उनकी पुत्रियों की शादी मद में व निर्वेश पत्नी हरिप्रकाश निवासी ऽड़कपुर देवीपुरा को 50 हजार, प्रशान्त शर्मा पुत्र स्व- सुरेश शर्मा निवासी मौहल्ला रजवाड़ा को 50 हजार, रमेश चन्द्र पुत्र दीवानी राम निवासी ग्राम दोहरी बकील को 25 हजार के चैक उपचारार्थ मद में एवं नारायण देवी पत्नी स्व- वीर सिंह निवासी महेशपुरा को 50 हजार, सची वशिष्ट पत्नी शिवा गौतम निवासी मौहल्ला गंज को 10 हजार, कंचन पत्नी अनिल सिंह निवासी महेशपुरा को 10 हजार व कुसुम लता पत्नी स्व- नरेश सिंह निवासी टॉडा उज्जैन को 25 हजार, सोवती जोशी पत्नी स्व- रमेश जोशी निवासी शिवनगर कॉलोनी को 25 हजार के चैक आजीविका मद में दिये गये हैं। विधायक चीमा ने कहा कि जरूरतमंद परिवार को आर्थिक तंगी के समय जो भी राशि मिल जाए उससे उसको थोड़ा सहारा जरूर मिलता है। ऐसे लोगों को सरकार के स्तर से मिलने वाली हरसम्भव सहायता दिलाए जाने हेतु उनका प्रयास जारी रहेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment