काशीपुर। रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की चहल कदमी सीसीटीवी में कैद हुई है। बता दें कि बीते शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे रामपुरम कॉलोनी में गुलदार की चहल कदमी सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें गुलदार एक खाली पड़े प्लाट में चहल कदमी कर रहा है। जिसके चलते अब कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। कॉलोनी के लोग अब गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं। वन क्षेत्रधिकारी देवेंद्र रजवार ने बताया कि आठ अलग अलग स्थान पर पिंजरे लगाए गए हैं। आबादी में गुलदार दिखने से दहशत है, इसको लेकर वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है, इसके अलावा वन विभाग की टीम और भी अलग-अलग स्थान पर रोजाना गश्त कर रही है। गुलदार को जल्द पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। यहां बता दे की पिछले लगभग 1 वर्ष से द्रोणा सागर क्षेत्र से कई गुलदारों को वन विभाग पिंजरे में कैद कर चुका है और कई इलाकों में गुलदार की चहल कदमी देखी गई है जिससे यहां के लोग दहशत में जी रहे हैं।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
