पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए स्कूटी से पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, लोगों को दिया ईंधन संरक्षण का संदेश

देहरादून। उत्तराखंड के कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के बीच आमजन को पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश देते हुए एक अनोखी पहल की। गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने शासकीय वाहन का उपयोग नहीं किया और स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। मंत्री की इस पहल को ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान पर वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को ईंधन की बचत के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल जैसे संसाधनों का अनावश्यक उपयोग कम करना समय की जरूरत है और छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर देशहित में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जहां संभव हो, वहां निजी वाहनों का कम उपयोग करें, सार्वजनिक परिवहन और दोपहिया वाहनों को प्राथमिकता दें तथा ईंधन की फिजूलखर्ची से बचें। मंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से भी जुड़ा हुआ विषय है।गणेश जोशी की इस पहल को लेकर लोगों में भी चर्चा रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह का संदेश व्यवहारिक रूप में देना समाज में सकारात्मक प्रभाव छोड़ता है। मंत्री ने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझकर संसाधनों का संतुलित उपयोग करे, तो देश ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकता है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment