काशीपुर। काशीपुर के जाने-माने अधिवक्ता एवं बसपा नेता मुहम्मद अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट के पिता 73 वर्षीय हनीफ सिद्दीकी का बीती रात बीमारी के चलते निधन हो गया। वह काफी लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना पर तमाम राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। गुरूवार की दोपहर जोहर की नमाज के बाद स्थानीय कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द खा किया गया। बतादें कि अपने मधुर व्यवहार के चलते स्व- हनीफ सिद्दीकी की अधिवक्ताओं में एक अलग पहचान थी। उनके निधन पर अधिवक्ताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
