उत्तराखंड में धधक रहे जंगल, 500 के पार पहुंचीं वनाग्नि की घटनाएं

देहरादून। उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। प्रदेश में फायर सीजन शुरू होने के बाद से अब तक जंगलों में आग लगने की 500 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सैकड़ों हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन के दौरान अब तक प्रदेश में कुल 508 वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें गढ़वाल मंडल में सर्वाधिक 373, कुमाऊं मंडल में 82 तथा वन्यजीव क्षेत्रों में 53 घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं।इन घटनाओं के कारण 432 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है, जबकि लगभग सात हेक्टेयर पौधरोपण क्षेत्र भी आग की चपेट में आकर प्रभावित हुआ है। जंगलों में लगातार लग रही आग से वन संपदा, जैव विविधता और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।हालांकि वन विभाग की टीमें लगातार आग पर नियंत्रण पाने के प्रयासों में जुटी हैं, लेकिन बढ़ते तापमान और शुष्क मौसम के कारण चुनौतियां बनी हुई हैं। फायर सीजन अभी 15 जून तक जारी रहेगा, ऐसे में आगामी दिनों में वन विभाग के सामने आग की घटनाओं को रोकना बड़ी चुनौती माना जा रहा है।वन विभाग ने लोगों से जंगलों के आसपास सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की अपील की है, ताकि वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment