अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा

गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर पहुंचकर विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद लिया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ प्रदेश में पर्यटन, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और आगंतुकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके और उत्तराखंड की सकारात्मक छवि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो।निरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके बच्चों को आशीर्वाद दिया और परिवार से मुलाकात की।इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment