काशीपुर। रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की। इस अवसर पर पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी गुप्ता, सचिव एसएस सिन्हा, सुरेश शर्मा, संजय राय ने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित पेंशनरों को 8वे वेतन आयोग की प्रगति के बारे में तथा कॉम्यूटेशन का पीरियड 15 वर्ष के बजाय 12 वर्ष करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा सभी पेंशनरों को बैंक में जाकर पीपीओ के अनुसार बैंक खाते को सही करवाने के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्वास्थ संबंधी जानकारी देते हुए सभी पेंशनरों से समय-समय पर अपना स्वास्थ परीक्षण कराने को कहा गया। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी गुप्ता, फकीर चंद, कृष्ण कुमार शर्मा, रज्जन, फूल सिंह, जगत सिंह का जन्मदिन सभी को तिलक लगाकर माला पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर मनाया गया तथा मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। इस अवसर पर सीएस घोषाल, राजकुमार, वीरेंद्र पाल, जय किशोर शर्मा, सुरेश कुमार, हरिओम, कैलाश प्रसाद, मदन पाल आदि उपस्थित थे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
