खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान शनिवार को खटीमा पहुंचे। हेलीपैड और कैंप कार्यालय लोहियाहेड में उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और आम लोगों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में तत्परता और समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, अमित पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
