उत्तराखंड न्यायिक सेवा में तबादले, देहरादून सहित कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

देहरादून। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से न्यायिक अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार से संबंधित महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। जारी आदेश के तहत पौड़ी गढ़वाल स्थित परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हरिश कुमार गोयल को देहरादून का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। यह पद रिक्त होने के कारण उनका तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके अलावा नैनीताल के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार को एनडीपीएस विशेष न्यायालय, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं देहरादून की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुसुम को विशेष पॉक्सो न्यायालय, देहरादून की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में देहरादून के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक श्रीवास्तव को विशेष न्यायालय-2 (एनडीपीएस), देहरादून का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं ऊधमसिंह नगर की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनीता गुंजियाल को विशेष पॉक्सो न्यायालय, ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। हाईकोर्ट की ओर से जारी इस अधिसूचना के साथ सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती और अतिरिक्त प्रभार से संबंधित यह निर्णय प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment