यात्रियों ने उठाई बारिश के मौसम में बस स्टॉपेज पर टिनशेड की मांग

काशीपुर। एमपी चौक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनने के बाद रोडवेज बस यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। लंबे रूट की अधिकांश बसें अब रोडवेज बस स्टेशन के बजाय डायवर्ट रूट से गुजर रही हैं, जिससे यात्रियों को चैती चौराहा, टांडा तिराहा और स्टेडियम तिराहा पर सड़क किनारे खड़े होकर बस का घंटों इंतजार करना पड़ता है। बारिश और भीषण गर्मी के दौरान इन स्थानों पर यात्रियों के लिए न तो टिनशेड की व्यवस्था है और न ही बैठने जैसी कोई सुविधा। ऐसे में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 7-8 वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। यात्रियों ने मांग की है कि बड़े शहरों की तर्ज पर चिन्हित बस स्टॉप पर टिनशेड, बैठने की व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि यात्रियों को बारिश और धूप में सड़क किनारे खड़े रहने की मजबूरी से निजात मिल सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment