आजाद सामाज पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली

काशीपुर आजाद सामाज पार्टी की एक बैठक मौहल्ला अल्लीखां स्थित चौक पर हुई। जहां पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी युवा बूथ सेक्टर मजबूत करें जिससे कोई मुस्लिम व दलित वोट बैंक का फायदा न उठा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सचिव गंगा सिंह, जिला अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन लगातार पार्टी का प्रोग्राम कर युवाओं का जोड़ने का काम कर रहे हैं। कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष इकबाल अहमद ने कहा कि अब वक्त आ चुका है हम सब को एक होकर अपने प्रत्याशी को जीतने का काम करें। जिला प्रभारी समर ऽान ने कहा कांग्रेस मुसलमानों का वोट लेने का काम करती हैं साथ नहीं आती। महानगर अध्यक्ष डॉ- एमए राहुल ने कहा के युवा नशे की ओर जा रहा है परिवार को चाहिए अपने बच्चों का ध्यान रखे। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष रवि राज ने भी अपने विचार रखे। सदस्यता लेने वालों में आरिफ मंसूरी, नवेद आलम, सुभाष कुमार, सोनू कुमार, राजीव, तनवीर खान, सलीम, तौफीक, शमीम आदि दर्जनों शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment