अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और आयु सीमा

नई दिल्ली। अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता और आयु सीमा के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी जानकारी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में आवेदन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष…

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

देहरादून। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जनपदों के जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) शामिल हुए।बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर अभियान को लेकर जनपदों की तैयारियों और प्रशिक्षण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जनपदों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की तैनाती अभी तक शत-प्रतिशत नहीं हुई है, वहां जिलाधिकारी…

वन्यजीव हमलों पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्यजीव हमले की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में सरकार हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराएगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार तक सरकारी सहायता बिना किसी देरी के जल्द से जल्द पहुंचाई जाए। उन्होंने प्रशासन को परिवार के लगातार संपर्क में…

घर छोटे हुए, फिर पति-पत्नी का रिश्ता… अब लिवइन रिश्ता… और अब धीरे-धीरे — अकेले ही रहो” वाली सोच!

काशीपुर । डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर एवं समाजसेवी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली का कहना है कि आज की मॉडर्न लाइफ में एक अजीब सा कॉन्ट्राडिक्शन देखने को मिलता है। हम खुद में 10 कमियां लेकर चलते हैं, लेकिन पार्टनर हमें दस-दस चाहिए और वह भी बिना किसी कमी के। औरत को प्यार चाहिए और आदमी को सम्मान , लेकिन दोनों अक्सर यह भूल जाते हैं कि किसी भी रिश्ते की असली नींव अंडरस्टैंडिंग पर टिकी होती है।श्रीमती बाली कहती हैं कि हम चाहते हैं कि हमें जैसे हैं वैसे ही…

आजाद सामाज पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली

काशीपुर आजाद सामाज पार्टी की एक बैठक मौहल्ला अल्लीखां स्थित चौक पर हुई। जहां पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी युवा बूथ सेक्टर मजबूत करें जिससे कोई मुस्लिम व दलित वोट बैंक का फायदा न उठा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सचिव गंगा सिंह, जिला अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन लगातार पार्टी का प्रोग्राम कर युवाओं का जोड़ने का काम कर रहे हैं।…

रेलवे पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को दबोचा

काशीपुर। पिछले काफी लंबे समय से रेलवे ट्रैक के पास कोयला अनलोडिंग की तरफ कच्ची शराब बिक्री की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसको रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी तरन्नुम सईद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज मुखबिर की सटीक सूचना पर टांडा उज्जैन निवासी कंचन सिंह पुत्र लाल सिंह को कोयला अनलोडिंग की तरफ से 64 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्रतार करने में सफलता हासिल की है। रेलवे पुलिस अब आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने की तैयारी में जुटी है।

औद्योगिक क्षेत्रों में कामगारों के न्यूनतम वेतन को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां: पवन अग्रवाल

काशीपुर। केजीसीसीआई के अध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा प्रदेश के सभी उद्यमियों एवं उद्योग प्रबन्धकों से कहा है कि जैसा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कामगारों के मध्य न्यूनतम वेतन को लेकर कुछ भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। बाहरी तत्वों द्वारा यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम वेतनमान 20,000 रूपये कर दिया गया है, जिसे उद्योग लागू नहीं कर रहे हैं। इस संवेदनशील मोड़ पर हमारा उत्तरदायित्व है कि हम अपने कामगारों को सच्चाई से अवगत कराएं। पवन अग्रवाल ने कहा…

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कांग्रेसियों ने मनाई 34वीं पुण्यतिथि

काशीपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस काशीपुर द्वारा गढ़वाल सभा स्थित नीलकंठ जूनियर हाईस्कूल गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सारीम सैफी एवं पुर्व अध्यक्ष मुसर्रफ हुसैन के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह भोजाक के दिशा-निर्देशन में किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एक बैठक का…