विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

देहरादून। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जनपदों के जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) शामिल हुए।बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर अभियान को लेकर जनपदों की तैयारियों और प्रशिक्षण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जनपदों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की तैनाती अभी तक शत-प्रतिशत नहीं हुई है, वहां जिलाधिकारी तत्काल राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित कराएं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बीएलए की तैनाती पूरी हो चुकी है, वहां उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।इसके अलावा डॉ. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में बड़ी आवासीय सोसायटीज स्थित हैं, वहां नोडल अधिकारियों की तैनाती कर विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। इसके लिए रोस्टर तैयार कर समयबद्ध तरीके से अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्य समय पर और गंभीरता से पूरे किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को सुविधा मिल सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment