काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज शहर में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने केवीएस प्रीमियर ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि रक्तदान किसी अनजान जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने रक्तदाताओं, आयोजकों और चिकित्सा टीम की सराहना करते हुए ऐसे जनहितकारी आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, अध्यक्ष रोटरी क्लब संजय गोयल, सी-एम-डी केवीएस ग्रुप देवेंद्र जिंदल, एमडी नैनी पेपर्स पवन अग्रवाल, ब्रहमी गोयल, डॉ- एसपी गुप्ता, सदस्य राज्य महिला आयोग मुक्ता सिंह, अर्पण जिंदल, सचिव रोटरी क्लब रेखा जिंदल, कॉर्डिनेटर राज मेहरोत्रा, प्राची अग्रवाल, सुरुचि सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, पार्षद सतीश कुमार, पार्षद विजय बॉबी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संघ जसपाल जस्सी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
