आईटीआई कोतवाली के नए कोतवाल बने मोहन चंद पांडे

काशीपुर। काशीपुर की आईटीआई कोतवाली में नवनियुक्त कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कोतवाली कार्यालय, मैस और उपनिरीक्षकों के कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस कर्मियों को आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment